Main Slideराजनीति

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं : राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच चर्चा में आई ‘मेलोडी’ टॉफी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे कारोबारी कई परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता दिखाने के बजाय अलग तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने इसे नेतृत्व के बजाय “नौटंकी” करार दिया।

‘मेलोडी’ टॉफी बनी चर्चा का विषय

दरअसल, इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ नाम की टॉफियों का पैकेट भेंट किया था। इसे सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े वायरल हैशटैग “#Melodi” से जोड़कर देखा गया। मेलोनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को उपहार के लिए धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों नेताओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए मेलोनी को टॉफियों का पैकेट देते दिखाई दिए। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज की बातचीत भी नजर आई, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close