Main Slideराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कोलकाता नगर निगम का नोटिस जारी

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कथित अवैध संपत्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

घर को लेकर भेजा गया नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट रोड और हरीश मुखर्जी रोड पर बने उनके आवास को लेकर भेजा गया है। निगम ने पूछा है कि भवन निर्माण के दौरान सभी नियमों और मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इसके अलावा भवन में कथित अतिरिक्त निर्माण को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। निगम ने अभिषेक बनर्जी से उनके घर का बिल्डिंग प्लान और संबंधित दस्तावेज जमा करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने मंच से लिए कई नाम

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्तियों को लेकर टीएमसी से जुड़े चार नेताओं के नाम लिए। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों के पास करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियां हैं और कई ठिकाने जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इस सूची में अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल बताया गया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कुल 24 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

आरजी कर केस में भी बड़ा फैसला

सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेप केस से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भी बड़ा कदम उठाया है। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय को मुकदमा चलाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए कानून के तहत अदालत में संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी और कथित टेंडर घोटाले को लेकर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close