Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

वाराणसी सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, 6 मस्जिदें भी कार्रवाई की जद में

उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण अभियान को लेकर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। योगी सरकार के निर्देश पर प्रशासन कई जिलों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रहा है। वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक यहां 70 से ज्यादा मकान और भवन गिराए जा चुके हैं। इस अभियान की जद में 6 मस्जिदें भी आ गई हैं।

प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों को जल्द से जल्द ढांचे शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।जिन मस्जिदों पर कार्रवाई की तैयारी है उनमें लंगड़े हाफिज मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह मस्जिद और करीमुल्लाह बेग मस्जिद शामिल हैं।

दालमंडी, जो कभी पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजारों में गिना जाता था, अब सड़क चौड़ीकरण परियोजना की वजह से बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रशासन ने यहां कुल 187 मकानों को चिन्हित किया है, जिनमें से 70 से अधिक ढहाए जा चुके हैं। हापुड़ में भी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी नेता अय्यूब सिद्दीकी के कथित अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की। आरोप है कि तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी नेताओं ने प्रशासन पर विपक्ष और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close