Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

आखिर कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत, अस्पताल पहुंचने के कुछ घंटे पहले ही तोड़ चुके थे दम

लखनऊ| समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई और Aparna Yadav के पति Prateek Yadav के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र 38 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने से करीब एक घंटा पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल चुका था। हालांकि, परिवार या प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से बीमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन कारोबार और सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी। रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में उनका कामकाज था। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे।

इसके अलावा, वह ‘जीव आश्रय’ संस्था से भी जुड़े थे, जो बेसहारा और घायल स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू का काम करती है। प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। रिश्ते में वह अखिलेश यादव के छोटे भाई लगते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close