Main Slideखेल

IPL 2026: लखनऊ और गुजरात के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, दोनों टीमें जीत की लय में

IPL 2026 में रविवार 12 अप्रैल को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर की उम्मीद है। लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो करीबी मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। कप्तान ऋषभ पंत की नजर अब लगातार तीसरी जीत पर है और टीम इस बार एक आसान जीत की भी उम्मीद करेगी। टीम का संतुलन मजबूत नजर आ रहा है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की पूरी कोशिश होगी।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस भी इस मुकाबले में जीत के आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। ऐसे में गुजरात की कोशिश इस लय को बरकरार रखने की होगी। हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात टाइटंस ने 4 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला पूरी तरह से खुला हुआ है और किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है।

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close