Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल पर बड़ा हमला: ईरान और हूती विद्रोहियों ने ड्रोन और मिसाइलों से साधे निशाने

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बड़े हमले का दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, विद्रोहियों ने बेन गुरियन हवाई अड्डे और दक्षिणी इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए क्लस्टर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। इसी बीच ईरान ने भी इजरायल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला करने की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, यह एक व्यापक सैन्य अभियान था, जिसमें इजरायल के अहम विमानन केंद्रों को निशाना बनाया गया।

ईरानी सेना का दावा है कि हमले में हवाई अड्डे के कई रणनीतिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें कंट्रोल टावर, टर्मिनल 1 और 2 के नियंत्रण केंद्र, नेविगेशन सिस्टम, एंटेना और रडार सिस्टम शामिल हैं। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह हमला शनिवार तड़के शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इजरायल के सैन्य हवाई यातायात और इलेक्ट्रॉनिक कमांड सिस्टम को बाधित करना था।

ईरान ने कहा कि इस हमले का मकसद इजरायली लड़ाकू विमानों की मार्गदर्शन प्रणाली को प्रभावित करना और उनकी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता को कमजोर करना था। साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि यह कार्रवाई हालिया हमलों के जवाब में की गई है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि उसके सैन्य अभियान आगे भी जारी रहेंगे और हालिया घटनाओं का जवाब दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close