Main Slideव्यापार

दिल्ली में घने कोहरे का कहर, फ्लाइट्स और ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित

सोमवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक सुबह करीब 9:40 बजे भी धूप नहीं निकली थी और विजिबिलिटी बेहद खराब बनी हुई थी। घने कोहरे और जहरीली धुंध के कारण हवाई और रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा है।

खराब विजिबिलिटी के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स देरी से संचालित हो रही हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन के आधिकारिक माध्यमों से अपडेट लेते रहें, एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ जहरीली धुंध ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। पूरे शहर पर स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 459 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें 10 घंटे से ज्यादा लेट बताई जा रही हैं, जबकि कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है।

देरी से चलने वाली ट्रेनों में साधारण एक्सप्रेस के साथ-साथ वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। कोहरे के कारण खराब विजिबिलिटी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों की लेट लतीफी या रूट डायवर्जन से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close