लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला, सिर पर चोट – सपा ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े बड़े नाम और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जिला कारागार में जानलेवा हमला हुआ। जेल में ही एक बंदी ने उन पर कैंची से हमला किया, जिसमें उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। तत्काल इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हमला?
जानकारी के मुताबिक, जेल अस्पताल में इलाज के दौरान गायत्री प्रजापति की सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बंदी ने आक्रोश में आकर अलमारी का स्लाइडिंग हिस्सा और कैंची से उन पर वार कर दिया। हमले में प्रजापति के सिर पर चोट आई और उन्हें अस्पताल में ही उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं।जेल प्रशासन का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी है। घायल पूर्व मंत्री का तुरंत उपचार किया गया और अब उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं हमलावर बंदी पर कार्रवाई की जा रही है।
सपा ने जताई नाराज़गी
पूर्व मंत्री पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने X (ट्विटर) पर लिखा- “जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराए।गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे हैं। वह फिलहाल लखनऊ जेल में सजा काट रहे हैं।







