Main Slideराजनीति

कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, हरियाणा के बाद अब गोवा और राजस्थान पर नजर

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी लगातार अपने संगठन में बदलाव कर रही है। सोमवार को पार्टी ने हरियाणा में बड़ा फैसला लेते हुए राव नरेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया। अब संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस गोवा और राजस्थान प्रदेश में भी जल्द ही नेतृत्व में फेरबदल कर सकती है।

गोवा में किसका नाम आगे?

सूत्रों के अनुसार, गोवा कांग्रेस की कमान गिरीश चोडानकर को सौंपी जा सकती है। चोडानकर फिलहाल पार्टी के तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारी हैं। हरियाणा में हुए बदलाव के बाद गोवा को लेकर पार्टी आलाकमान जल्द घोषणा कर सकता है।

राजस्थान में क्या होगा?

राजस्थान में नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ के पार्टी महासचिव सचिन पायलट, मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हिंडोली विधायक अशोक चांदना शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सचिन पायलट इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

केंद्रीय संगठन में भी हो सकते हैं बदलाव

यदि कांग्रेस अपने कुछ महासचिवों और प्रभारियों को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपती है, तो पार्टी के केंद्रीय स्तर पर भी फेरबदल की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close