मनोरंजन

बेटे की शादी में नीता अंबानी ने हाथों पर रचवाई इन 8 लोगों के नामों की मेहंदी

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में देश और विदेश के जाने माने दिग्गज शामिल होंगे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों ने अपने बेटे की शादी के लिए हर चीज यूनीक रखी है। यहां तक की नीता अंबानी के हाथों में रची मेहंदी भी काफी खास है। नीता अंबानी ने अपने हाथों पर को मेहंदी रचवाईं है उसमें राधा कृष्ण को बहुत की खूबसूरती से उकेरा गया है।

इतना ही नहीं छोटे बेटे की शादी में नीता अंबानी ने अपने हाथ पर चारों बच्चों आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी लगवाई। बच्चों के साथ उन्होंने अपने चारों नाती पोतों का नाम भी लिखवाया। नीता अंबानी की मेहंदी की डिजाइन इतनी यूनीक और शानदार है कि इसे जिसने देखा वो देखता रह गया।

बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट थोड़ी देर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों पहुंच चुके हैं। अनंत राधिका की शादी में शिरकत करने WWE के फैंस रेसलर जॉन सीना भी पहुंचे हैं।

उनके अलावा शाहरुख खान, सुहाना खान, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या, रजनीकांत, अनिल कपूर, दिशा पटानी, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी जैसी हस्तियां में भी अनंत-राधिका की शादी में पहुंची हैं।

राधिक मर्चेंट को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए अनंत अंबानी अपनी बरात को लेकर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी की रस्में कुछ ही देर में शुरू होंगी। इससे पहले वेडिंग फंक्शन में पहुंचे मेहमानों को साफा भी बांधा जाने लगा है। WWE रेसलर और एक्टर जॉन सीना ने भी अनंत-राधिका की शादी में साफा बंधवाया।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close