अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। पहले कहा जा रहा था कि ये विमान भारतीय है लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह रूस का था।

मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह भारतीय विमान नहीं है। यह विमान रूस में रजिस्टर्ड था। वहीं भारत से जो फ्लाइट आज दिल्ली से मॉस्को गई है, वो मॉस्को में लैंड कर गई है। जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 6 लोग थे।

रूसी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी विमान शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार से गायब हो गया. विमान में 6 लोग सवार थे। ये विमान फ्रांस का डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था। ये चार्टर विमान था जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रहा था। बदख्शां में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विमान जेबक जिले के तोपखाना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close