Main Slideराष्ट्रीय

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफल लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा नया इतिहास

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद स्थित स्पेस-टेक कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का ‘विक्रम-1’ रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह भारत का पहला निजी (प्राइवेट) ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे पूरी तरह भारतीय इंजीनियरों ने विकसित किया है।

‘विक्रम-1’ का प्रक्षेपण शनिवार दोपहर 12:05 बजे किया गया। पहले लॉन्चिंग का समय 11:30 बजे निर्धारित था, लेकिन निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले तकनीकी कारणों से काउंटडाउन रोक दिया गया। सभी जरूरी जांच पूरी होने के बाद काउंटडाउन दोबारा शुरू किया गया और रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

लॉन्च के बाद विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष की ओर सफल उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक मिशन के साथ भारत ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग को भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसने देश की निजी अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार की वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close