Uncategorized
अक्षय पात्र ने मॉल ब्लॉक में भी शुरू किया पंद्रह हजार बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन

लखनऊ। अक्षय पात्र ने आज से मॉल ब्लॉक में भी पंद्रह हजार स्कूली बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन देना शुरू कर दिया। अभी तक सरोजनी नगर, चिनहट, काकोरी, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, बख्शी का तालाब व नगर क्षेत्र के लगभग एक लाख बच्चों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया था।
संस्था के अनुसार आज 1 अक्टूबर से लखनऊ के आठ विकासखंडों के करीब एक लाख पंद्रह हजार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन से लाभान्वित किया जा रहा है। संस्था द्वारा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अक्षय पात्र संस्था द्वारा शुद्ध पौष्टिक भोजन पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साथ झलक रही थी।







