व्यापार

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता

लखनऊ: रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ क्षेत्र में सबसे आगे है।

पूर्वी यूपी में वायरलेस सेगमेंट में जियो के पास लगभग 40.35% हिस्सेदारी है। जियो ने अगस्त 2026 में पूर्वी यूपी में अधिकतम- 2.65 लाख सब्सक्राइबर जोड़े, और सर्कल में ऑपरेटरों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया। जियो के बाद एयरटेल 4.18 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ नंबर दो पर, वोडाफोन-आईडिया 1.66 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ नंबर तीन पर और बीएसएनएल लगभग 84.77 लाख उपभोक्ताओं के साथ नंबर चार पायदान पर स्थित हैं। महीने में एयरटेल ने 7139 उपभोक्ता , वोडाफोन-आईडिया ने 8723 और बीएसएनएल ने लगभग 25119 उपभोक्ताओं की नेट बढ़ोतरी दर्ज की।

होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी, जियो ने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेगमेंट में अधिकतम सब्सक्राइबर जोड़कर अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है। 5G FWA सेगमेंट में पूर्वी यूपी में जियो का उपभोक्ता बेस 8.16 लाख तक पहुंच गया, जिसमें अगस्त 2026 में अधिकतम 16,958 कनेक्शनों की नेट बढ़ोतरी हुई। इसी तरह UBR FWA सेगमेंट में, जियो ने महीने के दौरान क्षेत्र में 14,653 कनेक्शन जोड़े, जिससे कुल UBR FWA बेस 3.54 लाख हो गया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो 7.93 लाख कनेक्शनों के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद एयरटेल के 4.34 लाख कनेक्शन और बीएसएनएल के 1.46 लाख कनेक्शन रहे। अगस्त 2026 के TRAI डेटा के अनुसार पूर्वी यूपी में वायरलाइन सेगमेंट, वायरलेस तथा फिक्स्ड वायरलेस सेगमेंट – तीनों में जियो ने नंबर एक पायदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close