व्यापार

नोएडा में 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘द जीएसआई एक्सपो 2026’, 400 से अधिक स्टॉल और 30 हजार से ज्यादा विजिटर्स जुटाने का लक्ष्य

देश में स्टार्टअप, निवेश, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘द जीएसआई एक्सपो एंड अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2026 तक नोएडा के एक्सपो सेंटर, सेक्टर-62 में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन का संचालन Dizaart Systems Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है।‘द जीएसआई एक्सपो एंड अवॉर्ड्स 2026 के आयोजक और Dizaart Systems Pvt. Ltd. के फाउंडर और सीईओ राजन मिश्रा के अनुसार, इस एक्सपो में 400 से अधिक एग्जिबिशन स्टॉल लगाए जाने और 30,000 से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 100 से अधिक निवेशकों और 100 से अधिक वक्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन में देश-विदेश के स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, उद्योगपति, मैन्युफैक्चरर्स, MSME प्रतिनिधि, कॉरपोरेट लीडर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और सरकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है।

स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़ने पर विशेष जोर

GSI Expo 2026 का प्रमुख उद्देश्य स्टार्टअप्स और उद्यमियों को निवेशकों, संभावित ग्राहकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और बिजनेस पार्टनर्स से जोड़ना है। इसके माध्यम से नए बिजनेस आइडिया, इनोवेशन और तकनीकी समाधानों को बाजार तक पहुंचाने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एक्सपो में Startup Pitch Arena, Investor Connect, B2B और B2I मीटिंग्स, Startup Showcase, लाइव प्रोडक्ट डेमॉन्स्ट्रेशन, मेंटर और एक्सपर्ट कनेक्ट तथा इंडस्ट्री-एकेडेमिया संवाद जैसे कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे।

AI, EV और भविष्य की तकनीकों का होगा प्रदर्शन

इस एक्सपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सॉफ्टवेयर, SaaS, रोबोटिक्स, IoT, ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सॉल्यूशंस से जुड़ी नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), रिन्यूएबल एनर्जी, क्लीनटेक, ग्रीनटेक, हेल्थकेयर, फार्मा, फिनटेक, एग्रीटेक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों की कंपनियों और स्टार्टअप्स को भी अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
आयोजन में MSME और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि छोटे और मध्यम उद्योगों को नए बाजार, तकनीकी सहयोग, निवेश और व्यावसायिक साझेदारी के अवसर मिल सकें।

अंतरराष्ट्रीय निवेश और बिजनेस कनेक्ट पर फोकस

GSI Expo 2026 के माध्यम से भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तथा वैश्विक व्यापारिक संस्थानों से जोड़ने की भी योजना है। एक्सपो में International Business Pavilion और Global Business & Investment Connect जैसे विशेष आकर्षण रखे गए हैं। इसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों, स्वदेशी तकनीकों और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के अवसर विकसित करना है। साथ ही कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रम, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, फ्रेंचाइजी, लाइसेंसिंग और रणनीतिक साझेदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उद्यमियों और इनोवेटर्स को मिलेगा सम्मान

एक्सपो के दौरान The GSI Awards का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों, स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और व्यवसायिक संस्थानों को सम्मानित करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी विकास और व्यावसायिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना है।

युवाओं और महिला उद्यमियों के लिए भी अवसर

आयोजन में महिला उद्यमियों, युवा इनोवेटर्स, विद्यार्थियों और नए स्टार्टअप फाउंडर्स की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों और इनोवेशन सेंटर्स को भी अपने प्रोजेक्ट और तकनीकी उपलब्धियां प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इसके जरिए इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने तथा युवाओं को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। GSI Expo 2026 के माध्यम से आयोजकों का लक्ष्य स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्योगों और तकनीकी विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाकर भारत में उद्यमिता, नवाचार, निवेश और व्यावसायिक सहयोग को नई दिशा देना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close