Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा को एक बार अपना बटन खोलकर अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को खंडित करने का सर्वाधिक काम समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ, जिसे सपा भूल गई है।

पाठक ने सवाल किया कि लखनऊ के गोमती नगर में बहनजी की प्रतिमा किसने तोड़ी थी। उन्होंने कहा, पूछो जरा, किसने तोड़ा था? समाजवादी पार्टी के गुंडों ने तोड़ा था। उन्होंने कहा कि मूर्तिभंजकों के गिरोह के सरगना को यह बताना चाहिए। उपमुख्यमंत्री का आरोप था कि देश में दलितों पर जितना अत्याचार हुआ, वह समाजवादी पार्टी के शासन में हुआ।

उन्होंने कहा कि सपा और उसके नेता को नुकसान इसलिए हुआ है क्योंकि उनकी सत्ता चली गई है। यह नुकसान उन्हीं का है और उन्हें कभी सत्ता मिलने वाली नहीं है। पाठक ने कहा कि प्रदेश अब प्रधानमंत्री के सूत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आधार पर जन-जन को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने सपा से दो सवाल पूछने को कहा। पहला-2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति की आय तीनगुनी हुई है, इस पर सपा का क्या स्टैंड है। दूसरा-प्रदेश का बजट तीनगुना हुआ है, इस पर उनका क्या रुख है। उन्होंने कहा कि सपा इन्हीं मुद्दों पर अपना पक्ष स्पष्ट करे।

भाजपा और कांग्रेस के प्रसंग पर पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर मिमिक्री करवाई है। यह बहुत दुखद है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मां का वही स्थान है जो भगवान का है। भगवान स्वरूप मां के बारे में इस प्रकार की बात कहना हिंदुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। राहुल गांधी और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close