सांसद रमेश अवस्थी की पहल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर कानपुर में 76 हजार दीपों से होगा भव्य दीपोत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर में 17 सितंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर मोतीझील मैदान में एक ही स्थान पर 76 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही रात में भव्य ड्रोन शो भी आयोजित होगा। आयोजकों के मुताबिक, इन 76 हजार दीपों के माध्यम से कानपुर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और सामूहिक आशीर्वाद समर्पित करेगी। कार्यक्रम को जनभागीदारी और सम्मान के भाव से जोड़ते हुए इसे ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
दोपहर से शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगी। शिविर में लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके बाद शाम 7 बजे मोतीझील परिसर में एक साथ 76 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इससे पूरा मोतीझील परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा और जनभागीदारी का विशेष दृश्य देखने को मिलेगा।
रात 8 बजे ड्रोन शो कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रात 8 बजे होने वाला ड्रोन शो होगा। ड्रोन के माध्यम से आसमान में विभिन्न मनमोहक और आकर्षक आकृतियां बनाई जाएंगी। इससे समारोह को और भव्य बनाने की तैयारी है।
एक माह तक जलती रहेगी ‘सेवा ज्योति’
सांसद रमेश अवस्थी अपने आवास पर ‘एक दीया आशीर्वाद का’ प्रज्ज्वलित करेंगे। यह ज्योति एक माह तक लगातार ‘सेवा ज्योति’ के रूप में प्रज्ज्वलित रहेगी। आयोजकों के अनुसार, इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के प्रतीक के तौर पर रखा जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी पॉइंट भी
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की यात्रा पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा मोतीझील परिसर में नागरिकों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किए गए हैं, जहां लोग आयोजन की यादों को संजो सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के प्रति सम्मान और जनभागीदारी को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम में प्रत्येक दीप को राष्ट्र के विकास, सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्प के प्रतीक के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने क्या कहा?
कानपुर सांसद एवं कार्यक्रम के आयोजक रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह दीपोत्सव उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नमन करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि कानपुर में एक साथ प्रज्ज्वलित होने वाले दीप शहरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम: 17 सितंबर 2026
स्थान: मोतीझील मैदान, कानपुर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
76 हजार दीप प्रज्ज्वलन: शाम 7 बजे
ड्रोन शो: रात 8 बजे
सेवा ज्योति: सांसद रमेश अवस्थी के आवास पर एक माह तक
आयोजक: रमेश अवस्थी, सांसद-कानपुर
निवेदक: भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर











