Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन को लेकर दो पुरोहित पक्षों में मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहित पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें मंदिर परिसर के भीतर लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

गर्भगृह से कॉरिडोर तक पहुंचा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कराने को लेकर हुई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और झड़प विंध्य कॉरिडोर होते हुए पुराने वीआईपी मार्ग स्थित एक दुकान तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप

घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक पुरोहित पक्ष के पिता और पुत्र पर दूसरे पुरोहित की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी घबरा गए, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद विवाद को समय रहते नहीं रोका जा सका। इससे मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close