Main Slideमनोरंजन

मुंबई की बारिश में रोमांटिक हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, तस्वीर के साथ लिखा- ‘बारिशें और तुम’

मुंबई में मानसून की बारिश के बीच अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 ‘बारिशें और तुम’ कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

शेयर की गई तस्वीर में कैटरीना, विक्की के कंधे पर हाथ रखे खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों मुंबई की बारिश का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा, “बारिशें और तुम”। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने दोनों की जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बताया, तो किसी ने उनके रिश्ते की तारीफ करते हुए लिखा कि ऐसा प्यार हर किसी की किस्मत में नहीं होता।

फिल्मी कहानी जैसी है दोनों की लव स्टोरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ समय तक एक-दूसरे को निजी तौर पर डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के Six Senses Fort Barwara में शादी की थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में शामिल रही।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों सितारे

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार मेर्री क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। वहीं, विक्की कौशल हाल ही में छावा में दिखाई दिए। आने वाले समय में विक्की संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलियाभट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close