Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

​महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मिलने मेदांता पहुंचे अवनीश और मालिनी अवस्थी, जाना कुशलक्षेम

लखनऊ। अयोध्या के मणिराम दास जी की छावनी के पीठाधीश्वर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज इस समय लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, महाराज जी को उनके नियमित हेल्थ चेकअप (रेगुलर रूटीन जांच) के लिए यहां लाया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

 

​महाराज जी के अस्पताल में होने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक हलकों से लेकर सांस्कृतिक जगत की जानी-मानी हस्तियों का वहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के मुख्य सलाहकार व पूर्व तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी अपनी धर्मपत्नी पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

अवनीश अवस्थी और मालिनी अवस्थी ने महाराज जी के कक्ष में जाकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। दोनों ने वहां मौजूद वरिष्ठ डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ से भी महाराज जी की रिपोर्ट और उनके स्वास्थ्य सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

स्थिति पूरी तरह स्थिर

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की स्थिति पूरी तरह सामान्य और स्थिर है। वह डॉक्टरों की सलाह पर रूटीन टेस्ट की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनके समर्थकों और अनुयायियों से पैनिक न होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close