Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

पिता को नहीं भुला पाई बेटी, पद्मजा का खास टैटू देख भावुक हुए लोग

लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी बेटी पद्मजा का एक भावुक कदम चर्चा में है। पद्मजा ने अपने दिवंगत पिता की याद में एक विशेष टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में पद्मजा के हाथ पर बना टैटू दिखाई दे रहा है, जिसमें वह अपने पिता प्रतीक यादव को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह टैटू एक भावनात्मक तस्वीर पर आधारित है, जिसमें प्रतीक यादव अपनी बेटी को प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोग देख चुके हैं और इसे 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से सैफई परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।

प्रतीक यादव के निधन के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर थीं। वहीं, अखिलेश यादव सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। अगले दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के अनुसार, प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। निधन के बाद सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में अखिलेश यादव अपनी भतीजी पद्मजा का संबल बनते नजर आए। एक वीडियो में वह पद्मजा को संभालते हुए और उसे चॉकलेट का रैपर खोलकर देते हुए दिखाई दिए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

प्रतीक यादव की श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री समेत भाजपा और विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस बीच, पिता की याद में बेटी द्वारा बनवाया गया यह टैटू लोगों को भावुक कर रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close