Main Slideराष्ट्रीय

केरल में ED की बड़ी कार्रवाई, पिनाराई विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

केरल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनरई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में हुई। ईडी की 12 सदस्यीय टीम तड़के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के आवास पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई से पहले केरला हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस और उसके शीर्ष अधिकारियों की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच रद्द करने की मांग की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वर्ष 2024 में ईडी ने वीणा विजयन और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था। जांच में आरोप है कि केरल सरकार से जुड़ी खनिज कंपनी Cochin Minerals and Rutile Limited ने 2017 से 2020 के बीच वीणा विजयन की कंपनी को करीब 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि यह रकम नियमित रूप से दी जा रही थी, जबकि बदले में कोई सेवा या काम नहीं लिया गया। जब एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से इस संबंध में जवाब मांगा गया तो कंपनी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सकी। ईडी ने यह मामला Serious Fraud Investigation Office (SFIO) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close