प्रदेश

प्राइम टाइम में गूंजा “वंदे राष्ट्र”, शेखर त्रिवेदी के नए शो को मिला दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस

लखनऊ। आज की ख़बर नेशनल चैनल में एक के बाद एक आक्रामक शो के लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है, पंचम तल, आज की मुलाकात, गुनाह, प्रगति पथ, बॉली हब विद चित्रा, मिट्टी के महानायक, प्रॉफिट पाठशाला और ज्योतिष का शो विधि का विधान का पहले से ही काफी चर्चित था, इसके साथ ही शाम 7 बजे चैनल के कंसल्टिंग एडिटर शेखर आनंद त्रिवेदी शेखर वार्ता के नाम से एक डिबेट शो लेकर आते हैं, अब शेखर त्रिवेदी रात 9 बजे प्राइम टाइम में वंदे राष्ट्र के नाम से एक और शो लेकर आए हैं…इस शो की सबसे खास बात ये है कि इस प्रोग्राम में देश के ज्वलंत और चुनिंदा मुद्दो पर विस्तार से विश्लेषण किया जाता है, हर मुद्दे को बहुत ही बारीकी से दर्शकों के सामने रखा जाता है जिससे दर्शक उस खबर की तह तक पहुंच सकें, इस शो का प्रजेंटेशन भी बेहद आकर्षक है जो मल्टी कैमरों के साथ ऑनएयर किया जाता है, जिसमें अलग अलग एंगल से शेखर त्रिवेदी खबरों को विस्तार से दर्शकों के सामने पेश करते हैं।

वंदे राष्ट्र का पहला शो सोमवार 25 मई को ऑनएयर किया गया है, पहले ही शो को दर्शकों ने खूब ज्यादा पसंद किया है, सोशल मीडिया पर इस शो ने सनसनी मचा रखी है, वंदे राष्ट्र के प्रसारण का समय सोमवार से शनिवार रात 9 बजे रेगुलर बेस पर किया जाता है जिसको लेकर चैनल में एक जुझारू टीम लगाई गई है। इस शो की सबसे खास बात ये है कि खबरों को सिर्फ दर्शकों को बताना नहीं है बल्कि उनके पॉजिटिव और निगेटिव एस्पेक्ट पर विस्तार से विश्लेषण भी किया जाता है, हर बड़ी खबर दर्शकों और देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इस पर विस्तार से बात होती है।

शेखर त्रिवेदी को समाचार जगत में 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ज़ी मीडिया, CNEB न्यूज़, S1 न्यूज़, ईटीवी न्यूज़, न्यूज़ इंडिया और ऑल इंडिया रेडियो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। अपने लंबे करियर में उन्होंने संसदीय और राज्य विधानसभा चुनावों से लेकर केंद्रीय बजट, आतंकी घटनाओं, युद्धकालीन रिपोर्टिंग और काशी-विश्वनाथ व अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक कवरेज की है। शेखर त्रिवेदी अपनी सटीक विश्लेषण शैली, प्रभावशाली एंकरिंग और बेबाक डिबेट्स के लिए जाने जाते हैं। शेखर त्रिवेदी ने BBA की डिग्री के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में परास्नातक किया और वहीं से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की और फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिनको लेकर युवा पत्रकारों में आज भी उदाहरण दिए जाते हैं।

आज की ख़बर न्यूज चैनल के चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने कंसल्टिंग एडिटर शेखर त्रिवेदी को उनके नए शो “वंदे राष्ट्र” को लेकर शुभकामनाएं दी हैं, शेखर त्रिवेदी की पूरी टीम इस शो को आने वाले समय में और भी आकर्षक बनाने के लिए जी जान से जुटी हुई है, दर्शकों को जल्द ही वंदे राष्ट्र शो में और भी कई नए प्रयोगों के साथ खबरों की पड़ताल देखने को मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close