उत्तर प्रदेशप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का संत समाज ने किया समर्थन, एक ही वाहन से कार्यक्रम के लिए रवाना हुए स्वामी कैलाशानंद गिरि

प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से डीजल-पेट्रोल की बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित में एक वाहन से सामूहिक यात्रा करने की अपील का अनुसरण करते हुए आज निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि एक ही वाहन से कार्यक्रम हेतु प्रस्थान करते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल ईंधन बचत का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी का संदेश भी है। यदि सभी लोग आवश्यकता अनुसार एक वाहन में सामूहिक यात्रा करने की आदत अपनाएं, तो इससे करोड़ों लीटर ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में कमी, ट्रैफिक नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल खेड़ा भी साथ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close