Main Slideराष्ट्रीय

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद खुला आसनसोल में सालों से बंद दुर्गा मंदिर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया है। भाजपा ने 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। अन्य दलों में कांग्रेस और एजेयूपी को 2-2 सीटें तथा सीपीआईएम को 1 सीट मिली है।

इस सियासी बदलाव के बीच आसनसोल से एक अहम खबर सामने आई है। यहां स्थित श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दुर्गा मंदिर, जो कई वर्षों से बंद था, अब श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया है। मंदिर के खुलने को स्थानीय लोग बड़े राजनीतिक बदलाव से जोड़कर भी देख रहे हैं, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है।

आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने 40,839 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उनकी इस जीत के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री पद की संभावित दावेदारों में भी लिया जा रहा है। पार्टी के भीतर उनकी लोकप्रियता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें एक मजबूत चेहरा माना जा रहा है। हालांकि, राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भाजपा नेतृत्व ने इस प्रक्रिया के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जल्द ही विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। ऐसे में उन्हें भाजपा का कद्दावर नेता माना जा रहा है। अब सबकी नजर भाजपा के अगले फैसले पर टिकी है कि आखिर पार्टी किसे पश्चिम बंगाल की कमान सौंपती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close