Main Slideखेल

आईपीएल 2026 : आज चेन्नई की पंजाब से भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड M. A. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पिछले मैच में हार के बाद वापसी की कोशिश में उतरेगी, जबकि पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई टीम और श्रेयस की कप्तानी वाली पंजाब टीम आमने-सामने होंगी। आंकड़ों के अनुसार इस मुकाबले में पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

प्रिडिक्शन के मुताबिक पंजाब के जीतने की संभावना करीब 54 प्रतिशत है, जबकि चेन्नई की जीत की संभावना 46 प्रतिशत मानी जा रही है। हालांकि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल मुकाबले बराबरी पर हैं, लेकिन हाल के सात मैचों में पंजाब ने छह बार जीत दर्ज की है।चेन्नई के लिए चिंता की बात यह है कि MS Dhoni पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। इसके अलावा डेवल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी भी टीम को कमजोर कर सकती है।

वहीं, चेन्नई को अपने घरेलू मैदान का फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन पिछली हार के बाद टीम पर दबाव भी रहेगा। ऐसे में टीम की जीत काफी हद तक कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स अपने संतुलित संयोजन और हालिया फॉर्म के दम पर इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close