Main Slideप्रदेश

फरीदाबाद दौरे पर सीएम नायब सिंह सैनी, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी दो दिवसीय दौरे पर आज फरीदाबाद पहुंच रहे हैं। दौरे के पहले दिन वहफरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में शहर की आधारभूत संरचना, यातायात व्यवस्था, जल आपूर्ति, सीवरेज और शहरी नियोजन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही इन परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक बजट को भी मंजूरी दी जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगी।

दौरे के दूसरे दिन 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री नगर निगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कर्मियों का अनावरण भी किया जाएगा। इसी दिन हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से सेक्टर-12 में “धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close