Main Slideप्रदेश

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: सीएम भगवंत मान ने नए अस्पताल का उद्घाटन किया

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने वीरवार को गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया। 11.70 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 30 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल करीब 15 गांवों के लगभग 50 हजार लोगों के साथ-साथ आसपास के 35 से 40 हजार लोगों को भी किफायती और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन के दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए संगरूर, पटियाला और लुधियाना जैसे शहरों में रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक मशीनों और इमरजेंसी व जच्चा-बच्चा वार्डों से सुसज्जित इस अस्पताल में इलाज संभव होगा।

सीएम ने यह भी घोषणा की कि संत बाबा अतर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संत अतर सिंह जी महाराज के शिक्षा और समाज सेवा में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नाम पर इस केंद्र का होना गर्व की बात है।

यह अस्पताल पहले वर्ष 1975 में 10 बिस्तरों के साथ शुरू हुआ था, जिसे बाद में 20 बिस्तरों तक बढ़ाया गया और अब इसे 30 बिस्तरों तक विस्तारित किया गया है। यह केंद्र आपातकालीन और विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

अस्पताल में ईएनटी, दंत चिकित्सा और बाल रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मुफ्त जच्चा-बच्चा सेवाएं, एक्स-रे और रक्त जांच जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। नशा मुक्ति उपचार की व्यवस्था भी यहां की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के टैक्स का पैसा जनहित में खर्च कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close