Main Slideराष्ट्रीय

UPTET 2026 के आवेदन शुरू, फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान; जानें जरूरी तारीखें और प्रक्रिया

अगर आप UPTET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अहम अपडेट है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की साइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भर लें। वहीं, आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तारीख 1 मई 2026 तय की गई है। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा।

इस बीच आयोग ने अभ्यर्थियों को फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है। आयोग के अनुसार, “uptet2026.in” नाम की एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है, जिसका आधिकारिक प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही आवेदन करने की सलाह दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर उसे सबमिट करना होगा। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कुछ नए नियम भी लागू किए गए हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह जानकारी देनी होगी कि उनका कोई जुड़वा भाई या बहन है या नहीं। यदि है, तो उससे जुड़ी पूरी जानकारी जैसे नाम, लिंग, पहचान पत्र और क्या वह भी इस परीक्षा में शामिल हो रहा है, देना अनिवार्य होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close