Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को धमकी- 48 घंटे के अंदर Strait of Hormuz नहीं खोला तो प्रमुख बिजली संयंत्रों को बनाएंगे निशाना

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर Strait of Hormuz को नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के प्रमुख बिजली संयंत्रों पर हमला कर सकता है। ट्रंप ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो सबसे बड़े पावर प्लांट को निशाना बनाकर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

ट्रंप की इस चेतावनी के बाद ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उसके ऊर्जा ढांचे पर कोई हमला हुआ, तो वह अमेरिका और उसके सहयोगियों के ऊर्जा और तकनीकी ढांचे को निशाना बनाएगा। ईरानी सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आईटी सिस्टम और अन्य अहम इंफ्रास्ट्रक्चर भी टारगेट हो सकते हैं।

ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने चेतावनी दी है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो क्षेत्र में अमेरिकी हितों पर व्यापक हमला किया जा सकता है। इस बीच खबरें यह भी हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार कर रहा है और जरूरत पड़ने पर जमीनी सैनिकों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा यह टकराव अब वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह मार्ग दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका सीधा असर तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close