Main Slideखेल

पाकिस्तान की काबुल में एयर स्ट्राइक, राशिद खान ने बयां किया अपना दर्द

16 मार्च की रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के काबुल में एयर स्ट्राइक की, जिसमें लगभग 400 लोगों की जान चली गई। इस हमले से शहर में भारी तबाही हुई और अफगानिस्तान के नागरिकों को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस हमले के बाद अफगान क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी सहित कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया।

राशिद खान ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक से काबुल में नागरिकों की मौत ने उन्हें बहुत दुखी किया है। उन्होंने कहा कि घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना गलत है और खासकर रमजान के महीने में यह कृत्य अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध केवल नफरत बढ़ाएगा और उन्होंने यूएन और मानवाधिकार एजेंसियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान की आलोचना की और लिखा कि काबुल के एक अस्पताल में इलाज के लिए आए लोग बम धमाके में मारे गए। उन्होंने बताया कि मां अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं और रमजान की 28वीं रात को लोगों की जिंदगी छिन गई।

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों की सीमाओं पर कभी हमला अफगानिस्तान से तो कभी पाकिस्तान से होता रहा है। इस एयर स्ट्राइक के बाद अफगान क्रिकेटर भावनात्मक रूप से टूट गए और उन्होंने इस हमले पर अपनी चिंता और दुख जताया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close