Main Slideप्रदेश

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: बिजली कर्मचारियों को मिली 10,500 सुरक्षा टूल किट, 12.60 करोड़ रुपये की योजना शुरू

बिजली मेंटेनेंस के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने लुधियाना के सराभा नगर स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा टूल किट वितरित की।

सरकार ने इस योजना के तहत 12.60 करोड़ रुपये की लागत से राज्यभर के कर्मचारियों के लिए 10,500 सुरक्षा टूल किट खरीदी हैं। इस पहल का उद्देश्य बिजली कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना और ड्यूटी के दौरान होने वाले हादसों को रोकना है कार्यक्रम में पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, निदेशक (डिस्ट्रिब्यूशन) इंजीनियर इंदरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

‘कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि बिजली कर्मचारी हर मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण कई कर्मचारियों की जान गई या वे गंभीर रूप से घायल हुए। इसी को देखते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। मंत्री ने कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्य के दौरान सुरक्षा किट का नियमित रूप से उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के हित और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

सुरक्षा टूल किट में क्या-क्या शामिल है?

बिजली कर्मचारियों को दी गई सुरक्षा टूल किट में कई जरूरी उपकरण शामिल हैं, जिनमें—

  • कैनवास बैग
  • प्लास
  • स्क्रूड्राइवर सेट
  • स्पैनर सेट
  • रैचेट सेट
  • नियोन टेस्टर
  • पोल सेफ्टी बेल्ट
  • सेफ्टी हेलमेट
  • वोल्टेज सेंसर
  • रिफ्लेक्टिव जैकेट
  • सेफ्टी गॉगल्स
  • रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च
  • सेफ्टी दस्ताने

सरकार का कहना है कि इन आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली मरम्मत और रखरखाव के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close