Main Slideखेल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से थे पीड़ित, अस्पताल में चल रहा था इलाज

अलीगढ़/नोएडा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार की आवश्यकता थी।

पिता की तबीयत बिगड़ने पर घर लौटे थे रिंकू

पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर अचानक घर लौटना पड़ा था। 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन रिंकू इसमें शामिल नहीं हुए और नोएडा पहुंच गए थे। उनके अलावा अन्य खिलाड़ी अभ्यास में जुटे रहे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं मिला मौका

28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में खेलने का अवसर मिला था और वह सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच का भी हिस्सा रहे थे। हालांकि टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वह टीम से दोबारा जुड़ गए थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल सकी। पिता के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close