Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर घर में ही दफना दिया, पुलिस ने गुमशुदगी का खुलासा किया

उत्तर प्रदेश के झांसी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा में छोटे भाई मुसर्रिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को घर के पिछले हिस्से में खोदकर दफना दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मामले की जानकारी मामा की शिकायत पर खुली। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना की पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार, मुसर्रिक बेग अपनी पत्नी, मां और बड़े भाई तारिक के साथ रहता था। तारिक अविवाहित था और मुसर्रिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। घटना 10 फरवरी को उस समय हुई जब घर में मां और पत्नी बाहर थीं। सुबह तारिक नीचे आया और छोटे भाई के कमरे की कुंडी खटखटाई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

कुल्हाड़ी से हमला

विवाद के दौरान मुसर्रिक ने बताया कि तारिक ने चाकू उठा लिया, जिस पर उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट से तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मुसर्रिक ने शव को घर के पीछे खोदकर दफना दिया। तारिक की गुमशुदगी से मां और मामा चिंतित थे। मामा के शक और शिकायत पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे।गिरफ्तार मुसर्रिक ने पूछताछ में कहा कि यदि वह गुस्से पर काबू पाता तो यह घटना नहीं होती। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close