Main Slideप्रदेश

एससी किसानों के लिए बड़ी खबर: ट्रैक्टर पर 50 फीसदी तक की सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत पात्र किसानों को ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान या अधिकतम तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

डॉ. दहिया ने कहा कि पात्र किसानों का चयन 20 फरवरी को सुबह 9 बजे जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। चयनित किसानों को 45 या उससे अधिक हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर पर अनुदान मिलेगा।कलेक्टर ने बताया कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, खेती को आधुनिक बनाने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।डॉ. दहिया ने किसानों से अपील की कि वे 20 फरवरी को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर आयोजित ऑनलाइन ड्रॉ में भाग लें और योजना का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close