Main Slideप्रदेश

जींद के युवक ने कहा- “ताऊ, मामन भी बैठा दे हेलिकॉप्टर में”, जिसे सुनकर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने उसे बुलाकर पूरी की ख्वाहिश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उचाना विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पहुंचे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये है। कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से रवाना होने लगे, तो मौजूद लोगों की भीड़ में से किसी ने जोर से आवाज लगाई, “आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह, बिठावैगा के!” इस आवाज को सुनकर मुख्यमंत्री ने तुरंत उस युवक को बुलाया और हेलिकॉप्टर में बैठा लिया।

बीजेपी हरियाणा ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जब बैरिकेड के पास दौड़ता है, तो सुरक्षा बल उसे रोकते हैं, लेकिन सीएम के कमांडोज के इशारे पर उसे हेलिकॉप्टर की ओर जाने दिया जाता है। युवक सीएम के बगल की सीट पर बैठता है और मुख्यमंत्री उससे उसका नाम और गांव पूछते हैं। युवक का नाम सोनू बताया गया। लगभग पांच मिनट बाद वह हेलिकॉप्टर से बाहर आया। सीएम ने उचाना में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल दुष्प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर लोगों की पीढ़ियों की मेहनत को नुकसान पहुंचाया, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार और पेंशन व बिजली के मुद्दों पर भी कांग्रेस की आलोचना की। सीएम सैनी ने कहा कि उचाना के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और जनता को गुमराह करने का काम करती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close