Main Slideराजनीति

जमीन के बदले नौकरी केस: लालू यादव ने आरोप ठुकराए, बोले– ट्रायल का करूंगा सामना; कोर्ट से मिली व्यक्तिगत पेशी में स्थायी छूट

नई दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। वे व्हीलचेयर पर अदालत पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। नियमों के तहत जज ने औपचारिक रूप से आरोप पढ़कर सुनाए और पूछा कि क्या वे इन आरोपों को स्वीकार करते हैं। इस पर लालू यादव ने साफ कहा कि वे आरोप मंजूर नहीं करते और मुकदमे का सामना करेंगे। राबड़ी देवी ने भी आरोपों को खारिज करते हुए ट्रायल फेस करने की बात कही।

कोर्ट से मिली बड़ी राहत

सुनवाई के दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी गई। उनके वकीलों ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए हर तारीख पर व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब दोनों को हर सुनवाई पर दिल्ली की अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकेंगे। वहीं, मीसा भारती ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close