Main Slideप्रदेश

हरियाणा सरकार ने हाई स्कूल छात्रों के लिए दूध योजना की घोषणा, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को मिलेगा पोषण सपोर्ट

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के पोषण को बेहतर बनाने के लिए नई योजना की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक छात्र को सप्ताह में चार दिन 200 ग्राम यानी लगभग एक गिलास दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

यह योजना शैक्षणिक सत्र 2026–27 से लागू होगी और राज्य के लगभग 6.20 लाख छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा। योजना को लागू करने के लिए हर साल 35 से 40 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च होगा। प्रदेश के करीब 14,300 सरकारी स्कूल इस योजना के दायरे में आएंगे।

सरकार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों के पोषण स्तर को सुधारना, स्वास्थ्य को मजबूत करना और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। मिड-डे मील योजना अब तक केवल आठवीं कक्षा तक सीमित थी, लेकिन इस नई योजना के जरिए हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को भी पोषण संबंधी सहायता दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close