सुपरस्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने टी – 20 फॉर्मेट में रचा दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के बने तीसरे खिलाड़ी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के सुपरस्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस समय मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। अब उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए छोटी, लेकिन आक्रामक पारी खेली है। रसेल ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए हैं, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वह उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 750 छक्के पूरे कर लिए हैं।
आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट में 750 छक्के पूरे करने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 1056 छक्के लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वहीं पोलार्ड ने 916 छक्के जड़े हैं।
आंद्रे रसेल की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट के 558 मैचों में कुल 9227 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 610 चौके और 751 छक्के लगाए हैं। रसेल टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल-1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड-916 छक्के
आंद्रे रसेल-751 छक्के
निकोलस पूरन-641 छक्के
एलेक्स हेल्स-563 छक्के