Main Slideराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बीते दिनों भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी।

सर गंगा राम अस्पताल ने बयान जारी करके सोनिया की सेहत को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया, ‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं। 7 जून को भी सोनिया की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी और ये कहा गया था कि ये नियमित स्वास्थ्य जांच है।

उस दौरान हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया था, ‘सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के अस्पताल में जांच करानी पड़ी। हालांकि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। यह सिर्फ एक नियमित जांच थी और चिंता की कोई बात नहीं है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close