Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

राम मंदिर जाने को उत्सुक हैं एलन मस्क के पिता एरोल, भारत को बताया ‘वैश्विक महाशक्ति

टेस्ला के सीईओ और मशहूर अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भारत की संस्कृति के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था तक की जमकर तारीफ की। एरोल मस्क ने अयोध्या के राम मंदिर में भी जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने दुनिया भर में भारत की भूमिका पर कहा, “भारत एक स्लीपिंग जायंट है, इसमें कोई संदेह नहीं है। अब, भारत की जीडीपी दुनिया में तीसरी या चौथी सबसे अधिक है, यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। यह अंततः एक विश्व शक्ति है। मैं इसके अलावा और क्या कह सकता हूं, यह शानदार है। मैं आपको बताता हूं कि यह शानदार क्यों है, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय लोग बहुत प्यार करने वाले लोग हैं। वे आक्रामक, मतलबी लोग नहीं हैं। वे ऐसे लोग हैं जो किसी व्यक्ति को गले लगाते हैं। इसलिए हम ऐसे लोगों को एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति बनने की स्थिति में देखना चाहते हैं।

वहीं भारत की संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिकता पर एरोल मस्क ने कहा, “मैं अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। भारत के अविश्वसनीय इतिहास के प्रति मेरी विनम्र प्रशंसा है। मेरे विचार से, दुनिया का इतिहास वास्तव में किसी बिंदु पर भारत से जुड़ा हुआ है। हम जानते हैं कि हमारे पास वेद और इसी तरह के अन्य ग्रंथ हैं जो 14,000 साल पुराने हैं, और शायद उससे भी पहले के हैं। कुछ वेदों में उड़ने वाले वाहनों के बारे में भी बताया गया है। मैंने एक किताब लिखी है जिसमें बहुत सारी कहानियां हैं जिनमें भारत, कश्मीर, दिल्ली आदि के बारे में जानकारी शामिल है। मैं जानता हूं कि भारत एक आकर्षक जगह है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि हम भारत में टेस्ला की उम्मीद कब कर सकते हैं? इस पर एलोर मस्क ने कहा, “यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मुझे बहुत ज्यादा न कहने के लिए सावधान रहना होगा। टेस्ला एक सार्वजनिक कंपनी है। जब मैं देखता हूं कि भारत में कितनी ऊर्जा है, कितने अच्छे लोग हैं, और जब मैं यह सुनता हूं कि BYD जैसी कंपनियां और टाटा, महिंद्रा जैसे ब्रांड बेहतरीन गाड़ियां बना रहे हैं, तो मेरा मन कहता है कि भारत में टेस्ला क्यों नहीं है, लेकिन यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत राय है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close