Main Slideप्रदेश

सीएम भगवंत मान का बड़ा एक्शन, विजिलेंस चीफ सुरिंदरपाल सिंह परमार को किया सस्पेंड

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार का बहुत बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस चीफ सुरिंदरपाल सिंह परमार को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मान सरकार ने यह बड़ी कार्रवाई ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले के संबंध में की है। पंजाब विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार के अलावा AIG हरप्रीत सिंह और SSP स्वर्णप्रीत सिंह को भी सस्पेंड किए जाने की खबर है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई प्रभावित किए जाने और घोटाले बाजों को बचाने के आरोप में विजिलेंस के इन शीर्ष अफसरों पर सरकार की गाज गिरी है। आरोप है कि, ये अफसर घोटाले की जांच को रोकने की कोशिश कर रहे थे। विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पिछले महीने 26 मार्च को ही पंजाब सरकार ने आईपीएस परमार को विजिलेंस ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया था।

पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। खासकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में विजिलेंस चीफ समेत अन्य सीनियर अफसरों पर आज की इस बड़ी कार्रवाई से सीएम भगवंत मान का साफ और सख्त संदेश है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा और भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चाहें वह कितनी भी बड़ी पोस्ट पर क्यों न हो।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close