Main Slideराष्ट्रीय

भोजपुरी सिंगर-एक्टर रितेश पांडेय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से की मुलाकात

बिहार।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े कलाकारों ने राजनीति में हाथ आजमाया है। जिनमें कुछ को सफलता मिली है। कुछ नाकाम भी रहे हैं। वहीं अब एक और दिग्गज कलाकार रितेश पांडेय ने राजनीति में जाने का फैसला किया है। जिसके लिए आज रितेश ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद रितेश पांडेय ने बताया कि वह भभुआ विधानसभा से चुनाव अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने पर भी उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी।

भोजपुरी के कई कलाकार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके

आपको बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है।भोजपुरी के दो दिग्गज कलाकार भी अभी भाजपा से ही सांसद है। भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद है तो रविकिशन गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि दिनेश यादव निरहुआ और पवन सिंह लोकसभा चुनाव हार गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close