बीकेटी तहसील में अधिवक्ता समागम का भव्य आयोजन, एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह का हुआ सम्मान


बीकेटी, लखनऊ। आज बक्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील परिसर में ‘अधिवक्ता समागम’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समागम के दौरान उपस्थित सम्मानित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती कांति सिंह ने अधिवक्ता समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में बीकेटी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व महामंत्री लालबहादुर बहादुर यादव, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक सिंह , नागेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, राजीव कुमार एडवोकेट, अनुज गुप्ता एडवोकेट आदि सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण तथा अनेक गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।







