Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे को दी मात

कोलंबो। श्रीलंका के आम चुनावों में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। दिसानायके ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हरा दिया है। आपको बता दें कि श्रीलंका में देश के 10वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 21 सितंबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती कल शाम 5 बजे के बाद शुरू हुई। 1 करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से करीब 75 फीसदी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कौन है अनुरा कुमार दिसानायके

अनुरा कुमार दिसानायके कोलंबो जिलो के सांसद हैं। वर्तमान में वह नेशनल पीपुल्स पावर और जनता विमुक्ति पेरमुना पार्टी के नेता हैं। राष्ट्रपति पद के लिए उन्हेंने नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन के उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ा। इस गठबंधन में मार्क्सवादी-झुकाव वाली जनता विमुक्ति पेरेमुना (जेवीपी) पार्टी शामिल है। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी उपायों और गरीबों के कल्याण के लिए नीति पर अपना ध्यान केंद्रित किया। दिसानायके ने चुनाव प्रचार के दौरान महत्वपूर्ण बदलावों का वादा किया, जिसमें आम चुनाव में नया जनादेश हासिल करने के लिए 45 दिनों के भीतर संसद को भंग करना भी शामिल है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close