उत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जबकि 28 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, हरमिलाप बिल्डिंग में तीन फ्लोर थे। नीचे मोबील और स्पेयर पार्ट्स का काम होता था। बीच के फ्लोर में दवाओं का और तीसरे फ्लोर पर गिफ्ट आइटम का वेयर हाउस था। घटना के वक्त बेसमेंट में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। बिल्डिंग गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर लगता है कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े हुए नजर आ रहे हैं। अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत में कई कंपनियों का गोदाम बना हुआ था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close