Main Slideराष्ट्रीय

बंगाल की किम जोंग-उन ममता बनर्जी – बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर भाजपा लगाता उनपर हमलावर है। ममता ने भाजपा को चुनौती देते हुए बुधवार को कहा था कि यदि आप बंगाल जलाएंगे, तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे! इसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन से की और कहा कि ममता उनके जैसा अपना विरोध बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।

कांग्रेस-RJD को भी घेरा

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं, अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं इसलिए वे असंवैधानिक बातें बोल रही हैं, संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। साथ ही इस दौरान वह कांग्रेस और RJD पर भी भड़कते नजर आए। उन्होंने कहा चाहे लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों, राहुल गांधी हो। इनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता। ये ममता बनर्जी के साथ हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ऐतराज जताया

वहीं, ममता के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ऐतराज जताया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए. अपनी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए. आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता.बंगाल में लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. बीते दिनों भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसमें भाजपा के कई नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था.

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close