Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

पाकिस्तान की फेमस सिंगर हानिया असलम का निधन, कार्डिएक अरेस्ट की वजह से गई जान

नई दिल्ली। पाकिस्तानी म्यूजिशियन हनिया असलम का निधन हो गया है। हानिया की मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। वो महज 35 साल की थीं। हनिया के निधन की जानकारी जेब बंगश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जेब ने लिखा कि Hanini. हनिया, जेब की चचेरी बहन थीं और दोनों ने साथ मिलकर साथ में कई शानदार धुनें बनाई हैं।

हानिया ने कोक स्टूडियो पाकिस्तान पर भी कई सारे हिट गाने दिए हैं और ऐसे में सिंगर की निधन की खबर से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। हानिया असलन के निधन की खबर उनकी बहन और सिंगर जेब बंगश ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जेब ने बहन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,‘हनिनी’ और इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी भी शेयर की। जो बता रही हैं कि उन्हें अपनी बहन के जाने से कितना सदमा पहुंचा है।

हनिया और जेब दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। इसमें ‘चल दिए’ गाना शामिल है, जिसे लोगों से खूब प्यार मिला था। हनिया के जाने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। जेब बंगश की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर हनिया असलम की तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close