अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद नदी में बहीं दो बसें, 7 भारतीयों की मौत

नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड की वजह से दो बसें नदी में बह गईं। इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और भी वृद्धि हो सकती है। यह हादसा उस समय हुआ जब मध्य दो बसें नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। सभी लापता बताए जा रहे हैं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है। इस बीच मौसम खराब रहने के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं।

नेपाल DIG सशस्त्र पुलिस बल पुरुषोत्तम थापा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं, जिसके बाद बचाव और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुई एक बस वीरगंज से काठमांडू तो दूसरी बस गौर से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर लैंड स्लाइड हुआ, जिसकी वजह से बसें नदी के बहाव में बह गईं। चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यानी ने बताया कि दोनों बसों में ड्राइवर समेत 63 लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close