दिवाली से पहले मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद सब्सिडी को मिली कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (P&K) उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को आज मंजूरी दे दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की उम्मीद है।
दिवाली से पहले सरकार ने किसानों को तोहफा देने का एलान किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद सब्सिडी को मंजूरी दे दी है।
मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया मोदी सरकार की तरफ से न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी (NBS) को मंजूरी दी गई है। इस बार के रबी सीजन के लिए यह मंजूरी दी गई है। इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
मंत्रिमंडल ने P&K उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में NBS पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की उम्मीद है।
P&K उर्वरकों पर सब्सिडी रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक लागू) के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।







